Breaking News

कोलकाता के लेकटाउन में अग्निशमन कर्मी की गोली मारकर हत्या

 

Sonu jha

कोलकाता : कोलकाता के लेकटाउन में गुरुवार शाम बदमाशों ने एक अग्निशमन कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए। मृतक का नाम स्नेहाशीष राय है। उनका घर लेकटाउन के ग्रीन पार्क क्षेत्र में है। शाम 4:20 बज दमकलकर्मी अपनी बेटी को लेकर स्कूल से घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही वह आवास में दाखिल हुए बदमाशों ने पीछे से उन्हें गोली मार दी। गोली उनके सिर में लगी। गंभीर रूप से घायल स्नेहाशीष को आरजी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है। यह पता नहीं चल पाया है कि बदमाशों ने स्नेहाशीष राय को क्यों गोली मारी। पुलिस विभिन्न पहलुओं से घटना की जांच कर रही है।

 

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *