Breaking News

कोलकाता मेट्रो रेलवे स्टाफ ने एक घायल महिला यात्री की मदद की

 

कोलकाता: ऑन-ड्यूटी मेट्रो कर्मचारी एक बार फिर मेट्रो यात्रियों की मदद के लिए आगे आए हैं! 12.07.2023 को लगभग 17:10 बजे यानि पिक आवर्स के दौरान, लगभग 55 वर्ष की एक महिला यात्री मेट्रो सेवा का लाभ उठाने के लिए अपने पति और बेटे के साथ कालीघाट मेट्रो स्टेशन पर आई। दुर्भाग्य से वह एस्केलेटर पर बुरी तरह गिर गई और उसके कूल्हे और घुटने में चोट लग गई। उसकी हालत देखकर ऑन-ड्यूटी मेट्रो स्टाफ तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़ा। उन्होंने उसे बचाया और प्राथमिक उपचार दिया। कुछ देर बाद स्थिति को देखते हुए उसे स्ट्रेचर में गेट नंबर-1 पर लाया गया और फिर एम.आर. बांगुर अस्पताल मे भेजा गया टैक्सी से।उन्होंने और उनके परिवार के सदस्यों ने समय पर मदद के लिए मेट्रो रेलवे अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

 

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *