Breaking News

फर्जी कॉल सेंटर से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 गिरफ्तार

Skjha

हावड़ा ः बाली थाना की पुलिस ने गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी पर एक फ्लैट में छापा मारकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह फर्जी कॉल सेंटर खोलकर ठगी को अंजाम देते था। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम राजू सनी उर्फ चंडी है। पुलिस ने डॉ. पी.एन. घोष रोड स्थित ‘भवतारिणी अपार्टमेंट’ के एक प्लैट से उसे गिरफ्तार किया है। उक्त फ्लैट में कई दिनों से वह फर्जी कॉल सेंटर का कारोबार चला रहा था। अत्याधुनिक उपकरण, कई सिम कार्ड और एक सिम बॉक्स सहित कई कंप्यूटर बरामद किए गए। एक शिकायत के आधार पर बाली थाने की पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है कि गिरफ्तार राजू सन्नी के साथ और कौन लोग शामिल हैं।

About editor

Check Also

दुर्गापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 70 फिल्मों को पुरस्कृत किया गया

–संघमित्रा सक्सेना, कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। रविवार को कोलकाता स्थित नंदन में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *