Breaking News

मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवम पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार स्वयं पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखे हुऐ है

 

मधुबनी : सम्पूर्ण जिले में शांति एवम सौहाद्रपूर्ण वातावरण मुहर्रम पर्व मनाई जा रही है। मुहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। सभी संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानो पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद है। किसी भी परिस्थिति से निपटने हेतु तेज-तर्रार अधिकारियों से युक्त क्विक रिस्पांस टीम पूरी तरह से तैयार है।सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर रखी जा रही है पैनी नजर, अफ़वाह को बल देने वाले होंगे सलाखों के पीछे।सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं भ्रामक पोस्ट करने वाले तीन लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध करवाई की जा रही है।जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवम पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार स्वयं पल-पल की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है,एवम विधिव्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे है। सुबह से ही वरीय अधिकारी मधुबनी शहर सहित जिले के महत्वपूर्ण एवम संवेदनशील स्थानो का ले रहे है जायजा। विधिव्यवस्था को लेकर विभिन स्थलों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवम पुलिस पदाधिकारियो से मिलकर भी ले रहे है फीडबैक। जिला नियंत्रण कक्ष से पल-पल की गतिविधियों पर रखी जा रही है नजर। जिला नियंत्रण कक्ष में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी एवम पुलिस बल मौजूद। किसी भी प्रकार की सूचना या सहायता के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-224425पर कर सकते है संपर्क।–डीपीआरओ

 

About editor

Check Also

बिहार में 26 सीटों पर लड़ेगा राजद, कांग्रेस नौ सीटों पर आजमाएगी किस्मत कैचवर्ड- लोकसभा चुनाव

  राज्य ब्यूरो, पटना : राजद, कांग्रेस और वामदलों के सहयोग से बने महागठबंधन में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *