Breaking News

हावड़ा टिकियापाड़ा स्टेशन के पास से हथियार के साथ आरोपी का नाम सूरज राय गिरफ्तार

S k jha

हावड़ा. बेंटरा थाना और सिटी पुलिस की खुफिया विभाग ने जाल बिछाकर एक युवक को टिकियापाड़ा स्टेशन के पास से हथियार के साथ दबोच लिया. आरोपी का नाम सूरज राय (24) है.

उसके पास से 7 एमएम की दो पिस्तौल, दो मैगजीन, 130 कारतूस सहित अन्य हथियार बरामद किये गये हैं. पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है.

जानकारी के अनुसार, 19 जून को बेंटरा थाना अंतर्गत बनारस रोड पर एक डकैती की वारदात हुई थी.

इस मामले में पुलिस ने पार्थ दास उर्फ ​​रोनी नामक एक युवक को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए रोनी और उसके साथियों ने सूरज से ही हथियार खरीदा था. यह खुलासा होते ही पुलिस ने जाल बिछाई.

 

हथियार खरीदने के बहाने सूरज को टिकियापाड़ा स्टेशन के पास बुलाया गया. मंगलवार सुबह सूरज हथियार लेकर पहुंचा और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

 

About editor

Check Also

बदली तस्वीर: भारत ने बांग्लादेश को भेजी 500 मीट्रिक टन इलीश

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ●जो भारत बंगला देश से हिल्सा मछली लाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *