Breaking News

नर्सिंग होम में नवजात की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने हंगामा मचाते हुए तोड़फोड़

S k jha

हावड़ा. शिवपुर थाना अंतर्गत ट्राम डिपो के पास स्थित एक नर्सिंग होम में नवजात की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने हंगामा मचाते हुए तोड़फोड़ भी किया.

परिजनों ने इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है,

लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है. जानकारी के अनुसार, बी गार्डेन थाना क्षेत्र के बंगाल पाड़ा सेकेंड बाय लेन की रहने वाली समिता मित्रा को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार सुबह नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था.

दोपहर को उसने बेटी को जन्म दिया. बताया जा रहा है कि शनिवार शाम से बच्ची की तबीयत बिगड़ गयी. परिजनों ने बताया कि नर्सिंग होम की ओर से यह सूचना देर से दी गयी.

 

अस्पताल पहुंचने पर बच्ची को दूसरे अस्पताल में भर्ती करने के लिए कहा गया. परिजन मासूम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और वहां भर्ती कराया, जहां रविवार सुबह बच्ची की मौत हो गयी.

यह खबर सुनते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और तोड़फोड़ करते हुए हंगामा शुरू कर दिया. वहीं नर्सिंग होम प्रबंधन के अनुसार बच्ची को इन्फेक्शन हो गया था. इलाज में लापारवाही का आरोप गलत है.

 

About editor

Check Also

ई-रिक्शा बैटरी चोरी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई!

हावड़ा – पश्चिम बंगाल। हावड़ा सिटी पुलिस के संकराइल थाना पुलिस को ई-रिक्शा बैटरी चोरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *