Breaking News

सांकराइल में विवाहिता की रहस्यमय मौत,

सांकराइल में विवाहिता की रहस्यमय मौत, ससुरालवालों पर लगा हत्या का आरोप

पति व सास-ससुर गिरफ्तार

 

हावड़ा/ बैरकपुर :  सांकराइल थाना क्षेत्र के चुनाभाटी इलाके में एक महिला की फंदे से लटकती लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना शुक्रवार की है। मृतका की पहचान मनीषा दास (24) के रुप में हुई। पुलिस ने मनीषा के पति देवचंद गुप्ता, सास राजकुमारी व ससुर अक्षय राज गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

मनीषा के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही मनीषा पर दहेज समेत विभिन्न कारणों को लेकर मानसिक व शारीरिक तौर पर उत्पीड़ित किया जा रहा था। मृतका के पिता मनोज दास ने ससुरालवालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है।

 

क्या है घटना ः पिता मनोज दास का कहना है कि मनीषा की शादी 26 सितम्बर 2021 को हुई थी। उसका मायके बैरकपुर कमिश्नरेट के बरानगर थाना क्षेत्र के आलम बाजार में है। आरोप है कि मनीषा की हत्या कर लाश को फंदे से लटका दिया गया था। बहन निशा दास ने बताया कि जब हमलोग वहां गए तो मनीषा की लाश फंदे से लटक तो रही थी लेकिन उसके दोनों पैर जमीन पर थे।

मनीषा की मौत की खबर मायके वालों को 8 सितम्बर की सुबह मिली। मनोज दास ने बताया कि 7 सितम्बर की रात साढ़े दस बजे मनीषा ने फोन करके बताया कि उसपर अत्याचार हो रहा है,

उसे यहां से ले जाया जाय। हमलोगों ने कहा कि मनीषा को कहा गया कि सुबह तक वह इंतजार करे। उसे सुबह ही मायके ले आया जायेगा। लेकिन सुबह होते ही मनीषा की मौत की खबर आई।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार को मनीषा का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा कि मौत कैसे हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

About editor

Check Also

हावड़ा उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल के छात्रों ने सड़क को अवरुद्ध करके लगभग 1 घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया

हावड़ा गोलाबाड़ी पुलिस स्टेशन 432 जीटी रोड ऑफरोड पर विरोध प्रदर्शन किया गया हावड़ा उर्दू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *