हावड़ा:अपने दोस्तों के साथ गंगा में नहाने उतरा एक नाबालिग डूब गया। घटना सोमवार दोपहर हावड़ा के शिवपुर गंगा घाट पर हुई. मालूम हो कि किशोर का नाम धरम साव है. घटना के बाद शिबपुर पुलिस स्टेशन ने आपदा दल और गोताखोरों को सूचित किया।पानी में तलाश करने पर उसका शव बरामद हुआ। पानी से निकालने के बाद नाबालिग को हावड़ा जिला अस्पताल लाया गया। हावड़ा अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि युवक मर चुका है और उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया. यह सुनने के बाद परिजन शव लेकर अस्पताल से चले गये. पुलिस के रोकने पर परिजनों ने ध्यान नहीं दिया.
Check Also
कांग्रेस का पूरा परिवार देशद्रोही, विदेशी पैसे से देश को अस्थिर करने का आरोप: परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह
हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा के शालीमार इलाके में स्थित द शालीमार …
Baat Hindustan Ki Online News Portal