Breaking News

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आयोजित

कोलकाता, पीआइबी : मेरी माटी मेरा देश अभियान के एक भाग के रूप में नेहरू युवा केंद्र संगठन, पश्चिम बंगाल और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह ने 2 अक्टूबर, 2023 को राष्ट्रीय नेताओं- महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया। 18 सितंबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में 18 युवाओं ने भाग लिया और महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री पर अमृतकाल में उनके जीवन से प्रेरणा और विरासत विषय पर भाषण दिए। 20 सितंबर को चयन समिति द्वारा दार्जिलिंग के श्री प्रतीक गुरुंग को विजेता घोषित किया गया। गुरुंग को 2 अक्टूबर, 2023 को संसद में कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *