Breaking News

आदिवासी संप्रदाय के लोगों ने आज हावड़ा स्टेशन से पैदल हावड़ा ब्रिज होते हुए कोलकाता रवाना हुऐ

 

हावड़ा : आदिवासी संप्रदाय के लोगों ने आज बंगाल के विभिन्न जिलों से एकत्र होकर हावड़ा स्टेशन पहुंचे और यहां से पैदल हावड़ा ब्रिज होते हुए रानीरासमनी रोड की ओर रवाना हुए।

 

इन लोगों की मांग है कि बंगाल में SC और ST का जाली सर्टिफिकेट बनाकर इन लोगों के हक को मारा जा रहा है

 

जीसे तुरंत बंद करना होगा साथ ही केंद्र के द्वारा लाई गईं बिल का भी ये लोग विरोध कर रहे हैं और इसी के खिलाफ आज कोलकाता में जमा हुए हैं सरकार को चेतावनी देने के लिए।

 

इस रैली के कारण हावड़ा और कोलकाता में पूरी तरह से यातायात व्यवस्था ठप्प हो गई काम पर जाने वाले रोजमर्रा के लोग पैदल अपने गंतव्य की ओर जाने को मजबूर हुए।

 

जबकि संस्था के लोगों का कहना है कि हम लोगों ने सरकार और प्रशासन को पहले ही चिट्ठी देकर इसकी जानकारी दे दी थी की लाखों की संख्या में हम लोग जमा होंगे।

 

About editor

Check Also

‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम

श्रीरामपुर – हुगली – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *