दरभंगा–जेल में बंद कैदी के लिए एक राहत वाली खबर है। दरभंगा व्यवहार न्यायालय के जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी के निर्देशानुसार विचाराधीन कैदियों के संबंध में जांच करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा के सचिव रंजन देव ने उपकारा बेनीपुर का निरीक्षण किया। सचिव श्री देव ने जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश पर दिनांक 18 सितंबर से 20 नवंबर 2023 तक जेलों में बंद विचाराधीन कैदियों की रिहाई के लिए देशव्यापी विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान के दौरान जेलों में बंद कैदियों के संबंध में जानकारी इकट्ठा कर वैसे बंदी जो नालसा के गाईडलाईन के अनुसार जेल से रिहा होने लायक होगा, उनके नामों की अनुशंसा जिला अंडर ट्राईल रिव्यु कमिटी के समक्ष रखा जाएगा। कमिटी के निर्णय के आलोक में अनुशंसित विचाराधीन कैदी को प्राधिकार द्वारा नि:शुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराते हुए जेल से रिहा कराया जाएगा। उन्होंने उपकारा अधीक्षक धीरज कुमार को निर्देश दिया कि नालसा गाईडलाईन के अनुसार रिहाई योग्य विचाराधीन कैदियों की सूची अंडर ट्रायल रिव्यू कमिटी की अगली बैठक में प्रस्तुत करने हेतु उपलब्ध करायें। मौके पर जेल विजिटिंग अधिवक्ता शत्रुघ्न झा, मो. हैदर अली, विनोद कुमार मिश्र आदि मौजूद थे।
Check Also
दरभंगा के जाले बीडीओ मनोज कुमार गिरफ्तार
दरभंगा – बिहार। दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार …
Baat Hindustan Ki Online News Portal