Breaking News

यात्रियों से भरी बस पानी के तेज बहाव मे फँस गयी

 

पहाड़ों पर आज अचानक हुई तेज बारिश के चलते चिड़ियापुर बॉर्डर के निकट बहने वाली कोटावाली नदी में उफान पर आ गयी और नदी पार कर रही उधम सिंह नगर से हरिद्वार आ रही एक यात्रियों से भरी बस पानी के तेज बहाव मे फँस गयी ,

 

बस में 22 यात्री सवार थे मगर गनीमत रही कि बस नदी में फंसी रही और बड़ा हादसा होने से बच गया ,बस फसी होने की सूचना पर उत्तराखंड पुलिस ने मौके पर पहुंचकर और बस की सवारियों का सफल रेस्क्यू किया,

आप को बता दे कि कोटावाली नदी में नदी के उफान में बस फसने की यह तीसरी घटना है और इससे पूर्व रूपहिडिहा और नेपाल से आने वाली बस भी नदी में फंस चुकी है मगर तब भी सभी यात्रियों को सकुशल बचा लिया गया था ।

About editor

Check Also

सावन में उमड़ा आस्था का सैलाब, तारकेश्वर धाम में कांवड़ियों की सेवा में जुटीं न्यूज़ रिपोर्टर पुष्पा शॉ

हुगली – पश्चिम बंगाल। सावन माह के पावन अवसर पर पश्चिम बंगाल के हुगली जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *