Breaking News

एनडीआरएफ की दूसरी वाहिनी ने धूमधाम से मनाई दुर्गा पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां

कोलकाता : राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की दूसरी वाहिनी ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के हरिणघाटा में अपने मुख्यालय परिसर में इस साल भी बहुत धूमधाम के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन किया है।

भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि-विधान से यहां देवी दुर्गा की पूजा हो रही है। त्योहार में अपने परिवार से दूर रहकर राष्ट्र सेवा में लगे एनडीआरएफ के जवानों से लेकर अधिकारियों व उनके परिजन परिवार की तरह यहां दुर्गा पूजा में सम्मिलित होकर उत्सव का आनंद उठा रहे हैं। यहां दुर्गा पूजा उत्सव का एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। दूसरी वाहिनी एनडीआरएफ के कमांडेंट सरदार गुरमिंदर सिंह के मार्गदर्शन में इस पूरे पूजा का आयोजन हो रहा है।

कमांडेंट गुरमिंदर सिंह और बटालियन की पहली महिला सहित सभी अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण, जवान व उनकी पत्नियां एवं परिवार के सदस्य बढ- चढ़कर दुर्गा पूजा में भागीदारी कर रहे हैं।

दुर्गा पूजा में महाषष्ठी से ही हर दिन यहां भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बल के महिला व पुरुष जवान गीत व संगीत की मनमोहक प्रस्तुति से इस आयोजन में चार चांद लगा रहे हैं।इस आयोजन के जरिए विविधता में एकता का संदेश दिया जा रहा है।

दुर्गा पूजा में जवानों के लिए विशेष पकवान का भी इंतजाम

दुर्गा पूजा के दौरान यहां जवानों, अधिकारियों व उनके परिजनों के लिए हर दिन विशेष भोजन भी तैयार किए जा रहे हैं। सभी मिलकर भोजन का आनंद उठा रहे हैं, जिससे परिवार जैसा माहौल दिखता है। देवी दुर्गा को हर दिन भोग प्रसाद भी चढ़ाए जा रहे हैं और इसके बाद सभी जवान व अधिकारी इसे ग्रहण करते हैं। दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर कमांडेंट गुरमिंदर सिंह ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने त्यौहारों को सामाजिकता की ओर ले जाने की ओर अग्रसर होना पड़ेगा, तभी इसकी सार्थकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का काम करते हैं।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *