Breaking News

वाहन शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

आसनसोल के सालानपुर थाना अंतर्गत सामडी गांव में एक दोपहिया वाहन शोरूम में भीषण आग लग गई। घटना सोमवार दोपहर की है। सालानपुर थाना क्षेत्र के सामडी लहाट चौराहे के पास बीके मोटर्स नाम के शोरूम में आग लग गई।आग लगने के बाद आग दो मंजिल तक फैल गई।

शोरूम के कई कर्मचारियों को सुरक्षित बचा लिया गया।
आग की लपटों में शोरूम के अंदर मौजूद नई और पुरानी कारें और अन्य सामान जलकर राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली और इतनी खतरनाक हो गई कि स्थानीय पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग को सूचना देनी पड़ी।

सूचना पाकर फायर ब्रिगेड और सालानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इंजन से आग पर काबू पाया जा रहा है। दुकान के मालिक भोला गोराई ने बताया कि कार की बैटरी ब्लास्ट होने से आग फैली। शोरूम मालिक ने बताया कि नई और पुरानी कारों का करीब लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

About editor

Check Also

इलाज से आगे बढ़कर संवेदनशीलता

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा नगर निगम (HMC) की आयुक्त ने डेंगू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *