Breaking News

गांव गांव में जागरूक कर रहा भारत संकल्प रथ यात्रा

कुमार गौरव

मधुबनी: गांव गांव में जागरूक कर रहा भारत संकल्प रथ यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भारत सरकार की ओर से जनता के लिए लाये गए  विभिन्न कल्याणकारी योजना का लाभ आम जनमानस को मिले इसलिए  चलाए जा रहे भारत संकल्प रथ यात्रा  गांव गांव पहुंच रहा है .

 

आज भारत संकल्प रथ यात्रा जिले के विभिन्न गांव में घूमते हुए पंडौल प्रखंड के दहिवत माधोपुर पूर्वी पंचायत में पहुंचा जहां पंचायत के मुखिया लाल बहादुर यादव ने पंचायत वासियों के साथ  मिलकर रथ का भव्य स्वागत किया. इसके बाद रथ के माध्यम से गांव के ग्रामीण जनता को पीएम मोदी के द्वारा भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे

 

पीएम आवास योजना,स्वच्छता अभियान,महिला सासक्तिकरण अभियान ,महिला संवृधि योजना ,जनधन योजना , उज्वला योजना ,मुफ्त अनाज योजना ,आयुष्मान भारत योजना की जानकारी सहित विभिन्न योजना की जानकारी दे सभी योजनाओं का लाभ लेने का अनुरोध किया गया .

 

इस दौरान  मधुबनी लोकसभा प्रभारी अर्जुन सहनी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की वहीं मुखिया दहिवत माधोपुर पूर्वी लाल बहादुर यादव ने संचालन किया .कार्यक्रम में पवन साह , प्रमोद  सिंह , कुंदन सिंह ,गोपाल ठाकुर ,रामबालक चौधरी  ,राधा देवी सहित कई नेता कार्यकर्ता मौज्द थें ।

About editor

Check Also

दरभंगा के जाले बीडीओ मनोज कुमार गिरफ्तार

दरभंगा – बिहार। दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *