Breaking News

ABVP ने 65वें प्रांत अधिवेशन के पोस्टर का किया विमोचन

 

गोविंद

अंधराठाढ़ी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई अंधराठाढ़ी के कार्यकर्ताओं ने फुलदेवी कुशेश्वर झा महाविद्यालय के प्रांगण में बैठक की जिसमें मुख्य रुप से 65वें प्रांत अधिवेशन और युवा दिवस को लेकर चर्चा हुई।

 

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निखिल झा ने बताया कि हर वर्ष के भांति इस  वर्ष भी विद्यार्थी परिषद की प्रांत अधिवेशन होने जा रही हैं जिसका पोस्टर विमोचन किया गया है।

 

प्रखंड संयोजक मनीष झा ने बताया कि प्रांत अधिवेशन के जरिये ज्यादा से ज्यादा छात्रों को छात्र हित एवं राष्ट्रहित के लिए प्रशिक्षित करना हमारा लक्ष्य है।नगर मंत्री अमित मंडल ने कहा की पोस्टर विमोचन के साथ साथ आगामी राष्ट्रीय युवा दिवस को लेकर भी कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की गई।

 

बताते चले की आगामी 26 से 28 जनवरी तक अभाविप बिहार की प्रांत अधिवेशन होने जा रही है जिसके मद्देनज़र सभी कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए दिखे।

 

इस बैठक में दिव्यानी मेहता, नीतीश झा, उत्कर्ष वत्स, ऋषि कुमार, सुरेश झा, गुलशन कुमार, लकी कुमार, सुधांशु मेहता, ऋषि मेहता, समर कुमार, दुर्गानंद, मोहित, आकाश, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे

About editor

Check Also

दरभंगा के जाले बीडीओ मनोज कुमार गिरफ्तार

दरभंगा – बिहार। दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *