Breaking News

9 मार्च 2024 को मधुबनी ,बेनीपट्टी और झंझारपुर में होगा लोक अदालत का आयोजन

कुमार गौरव मधुबनी

माननीय सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश पर विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी 9 मार्च 2024 को मधुबनी ,बेनीपट्टी और झंझारपुर में होगा । इसलिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की अध्यक्ष जिला जज अनामिका टी ने आज मधुबनी व्यवहार न्यायालय में जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया । रैली का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तेज कुमार प्रसाद कर रहे थें ।वहीं राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला जज अनामिका टी ने मीडिया व जागरूकता रैली के माध्यम से जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा की राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के अपराधिक सुलहनीय , एन.आई. एक्ट.धारा 138 वाद.बैंक ऋण .मोटर वाहन दुर्घटना.वैवाहिक . श्रम विवाद. सहित विद्युत तथा पानी बिल ,बिजली बिल विवाद (चोरी के असुलहनीय मामले छोर कर ) (वेतन भत्ता. एवं सेवा निवृत लाभ से संबंधित )अन्य दीवानी वाद (किराया .सुखाधिकार निषेधाज्ञा) एवं अन्य मामले निपटाने के लिए तैयारी जोर सोर से शुरू है । मौके पर मौजूद व्यवहार न्यायालय में परिवार न्यायालय के न्यायधीश एडीजे श्री राकेश कुमार बच्चन , एडीजे शसैयद एमडी फजलुल बाड़ी ,एडीजे श्री पुनीत मालवीय , एडीजे श्री वेद प्रकाश मोदी ,एडीजे श्री मंजूर आलम , एडीजे श्री संकाश चंद्रा, एडीजे श्री गौरव आनंद, एडीजे श्री देवेश कुमार , सीजेएम श्री मनोज कुमार 6, एसीजेएम अंजनी कुमार गौर , एसीजेएम अनूप सिंह सहित व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश ,न्यायालय कर्मी मौजूद । वहीं रैली में पारलीगल वोलेंटियर शामिल हुए ।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *