मुर्शिदाबाद: तृणमूल नेता की हत्या से हड़कंप मच गया है। आरोप कांग्रेस पर लगे हैं। मृतक तृणमूल नेता का नाम हयातुल्लाह शेख है। स्वर्गीय हयातुल्लाह शेख बहरामपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष ऐजुद्दीन शेख के साले थे। पंचायत समिति अध्यक्ष ऐजुद्दीन शेख ने बताया कि तृणमूल क्षेत्रीय समिति के सदस्य स्वर्गीय हयातुल्लाह शेख आज शाम बहरामपुर थाने के कुमारदाहा घाट इलाके में अपने घर के सामने खड़े थे। उसी समय कुछ बदमाशों ने हयातुल्लाह पर धारदार चाकुओं से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में जब हयातुल्लाह को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पंचायत समिति अध्यक्ष ऐजुद्दीन शेख ने कहा कि कांग्रेस से जुड़े बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बहरामपुर थाने की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
Check Also
जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी
PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …
Baat Hindustan Ki Online News Portal