Breaking News

नौकरी देने के नाम पर 81 लाख रुपये की धोखाधड़ी

बलिया

फर्जी ट्रस्ट खोलकर नौकरी देने के नाम पर 81 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले 4 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
दरअसल बलिया के रसड़ा में कुछ लोगों द्वारा एक फर्जी ट्रस्ट खोलकर लोगों को सफाईकर्मी, सुपरवाइजर, ड्राइबर की नौकरी देने के नाम पर लोगों से डेढ़ डेढ़ लाख रुपये लिया गया और उनसे सफाई आदि कर कार्य करीब छः महीने तक लिया गया। बीच में उन्हें एक दो माह की आधी अधूरी सेलरी भी दी गई। बाद में सेलरी देना भी बंद कर दिया गया। जिसके बाद रसड़ा थाना में पीड़ित द्वारा एक शिकायत दर्ज कराई गई। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई करते हुए चार लोगों जिसमे ट्रस्ट के प्रबंधक दिलीप कुमार भारती, सुमंत भारती, शनि भारती और नंदू राजभर को गिरफ्तार कर लिया।

About editor

Check Also

जनशक्ति जनता दल के पश्चिम बंगाल राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कुमोद नारायण चौधरी

PATNA BIHAR BHK BURO समाजवादी राष्ट्रीय स्तर का आंदोलनकारी  कुमोद नारायण चौधरी को जनशक्ति जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *