Breaking News

अचानक आई बाढ़ में सलुंकी नदी में फंसीं दो महिलाएं, 4 घंटे बाद सुरक्षित रेस्क्यू

बौध – ओडिशा

ओडिशा के बौध जिले में रविवार को अचानक आई बाढ़ के कारण सलुंकी नदी के बीच फंसी दो महिलाओं को फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीम ने करीब चार घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बचा लिया। दोनों महिलाएं नदी में जलाऊ लकड़ी इकट्ठा करने गई थीं, तभी जलस्तर तेजी से बढ़ गया। स्थानीय लोगों की कोशिश नाकाम रहने पर बचाव दल ने अभियान चलाकर दोनों को सकुशल बाहर निकाला। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

About editor

Check Also

संकराइल में गंगा किनारे से बच्ची का शव प्लास्टिक बैग से बरामद

  हावड़ा, : जिले के संकराइल थाना इलाके में शनिवार को गंगा किनारे से एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *