Breaking News

हावड़ा: कांग्रेस की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित, 100 लोगों ने किया रक्तदान

हावड़ा – पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती पर रविवार को दक्षिण हावड़ा यूथ कांग्रेस कमेटी (अमित कुमार तिवारी) के सहयोग से दक्षिण हावड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं, बिंदु एवं दक्षिण हावड़ा महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार, 5 जुलाई को सुबह 10 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन दक्षिण हावड़ा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हसन रजा तथा हावड़ा जिला कांग्रेस के सचिव समीर राय ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रतीक घोष, समीरान बेरा, अनूप राय, रघुनाथ मंडल तथा आईएनटीयूसी के जिला नेता मानस बनर्जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधिवक्ता अरिंदम सामंत, सपन चक्रवर्ती और अधिवक्ता तन्मय नाथ भी शामिल हुए।

आयोजकों के अनुसार, शिविर में लगभग 100 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में दक्षिण हावड़ा महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रियांशी मंडल के अलावा आशीष मजूमदार, गौतम डे, अपूर्ण विश्वास, इंद्रनाथ खाड़ा और दुरल दास सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान शालीमार कोयला डिपो से जुड़े मुद्दे पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डिपो को बचाने के संबंध में विचार-विमर्श करते हुए आगे आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया।

About editor

Check Also

महालय पर पितृपक्ष का समापन, देवपक्ष का शुभारंभ; पितरों के तर्पण के लिए गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। महालय के पावन अवसर पर पितृपक्ष की समाप्ति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *