Breaking News

“युवा शक्ति” द्वारा “बंगाल रत्न सम्मान” से सम्मानित हुए एडवोकेट किशन किला

कोलकाता – पश्चिम बंगाल।

■”युवा शक्ति बंगाल रत्न एवं गौरव सम्मान समारोह २०२६”

■”युवा शक्ति” द्वारा “बंगाल रत्न सम्मान” से सम्मानित हुए एडवोकेट किशन किला

■राज्यमंत्री उमेश राय के हाथों मिला प्रतिष्ठित सम्मान

युवा शक्ति द्वारा आयोजित पार्क होटल में भव्य समारोह में एडवोकेट किशन कुमार किला, राष्ट्रीय महासचिव – महा ऑल इंडिया मारवाड़ी फेडरेशन को “बंगाल रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान पश्चिम बंगाल सरकार में राज्यमंत्री उमेश राय के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर उनके साथ आचार्य राकेश पांडेय एवं प्रदीप चूड़ीवाल भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में समाज के गणमान्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से परिवहन एवं श्रम मंत्री अर्जुन सिंह, विधायक विजय ओझा, पीयूष कानोड़िया, भाजपा नेता तामोघ्न घोष, भाजपा प्रवक्ता देवोजित सरकार उपस्थित थे।

इसके साथ ही सुप्रसिद्ध उद्योगपति ओम जालान, गिरधारी गोयनका, निर्मल सराफ, विवेक यादुकिया, निर्मल मारुति, राजेश गोयनका, अजय बांगर, विमल बैंगनी, नवीन भरतीया, प्रदीप अग्रवाल, रतनलाल अग्रवाल, पवन पाटोदिया, भाजपा नेता संतोष पाठक, नवीन मिश्रा, चंद्र शेखर बासोटिया सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ भाजपा नेता, उद्योगपति, समाजसेवी एवं साहित्यकार उपस्थित थे और उन्होंने इस सम्मान के लिए बधाई दी।

किशन किला ने इस सम्मान के लिए “युवा शक्ति” परिवार एवं समस्त उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के लिए और अधिक प्रेरणा देगा।

About editor

Check Also

शालीमार रेलवे स्टेशन पार्किंग का संचालन निधि रोडवेज को मिला, उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

हावड़ा – पश्चिम बंगाल। दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत आने वाले शालीमार रेलवे स्टेशन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *