Breaking News

बेलूड़ के वोटबागान इलाके की एक बहुमंजिला इमारत में लगी आग

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

आज दोपहर बेलूड़ के वोटबागान क्षेत्र के काशी मंडल लेन स्थित एक मकान में अचानक आग लग गई। आग से उठते काले धुएं ने पूरे इलाके को ढक लिया। घनी आबादी वाले क्षेत्र में आग लगने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग सड़क पर निकल आए।

सूचना मिलते ही बेलूड़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की दो गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

पुलिस और दमकल विभाग के अनुसार, 9 नंबर काशी मंडल लेन स्थित तीन मंजिला मकान के मालिक शेख कलीमुद्दीन हैं। आग मुख्य रूप से मकान की दूसरी मंजिल के एक कमरे में लगी, जहां घरेलू फर्नीचर के साथ कुछ प्लास्टिक के सामान भी रखे हुए थे। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।

About editor

Check Also

कोलकाता के चोरबागान में दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर भगदड़, करीब 35 लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ●बारिश के बीच भारी भीड़ के कारण हुआ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *