Breaking News

अत्यंत हर्ष एवं गर्व का प्रतीक बने अधिवक्ता विनायक विवेक सोनकर

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

हावड़ा निवासी अधिवक्ता विनायक विवेक सोनकर (बी.ए.एलएल.बी. (हॉनर्स) एलएल.एम.) को किंग्सटन यूनिवर्सिटी, लंडन (यूनाइटेड किंगडम) में लॉ में पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश प्राप्त करने पर विश्वविद्यालय द्वारा लगभग ₹1.20 करोड़ का वित्त पोषित (छात्रवृत्ति और प्रायोजन) के साथ चयनित किया गया है। ज्ञात हो कि विश्वभर के प्रतिभाशाली शोधार्तियों के बीच प्रतिस्पर्धा के बाद किंग्सटन विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठित पूर्ण वित्त पोषित पीएचडी छात्रवृत्ति के लिए चयन होना अपने आप में असाधारण उपलब्धि है।

वहीं हावड़ा खटिक समाज में अत्यंत हर्ष एवं गर्व का प्रतीक बने अधिवक्ता विनायक विवेक सोनकर को बधाई देते हुए समाज के लोगो ने उन्हें विधि के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करने, देश और समाज का मान बढ़ाने का आशीर्वाद दिया है। साथ ही अधिवक्ता विनायक के पिता विवेक सोनकर ने परिवार का नाम गौरवान्वित करने के लिए विनय के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया है।

About editor

Check Also

CEC ज्ञानेश कुमार पर टिप्पणी से अग्निमित्र पाल ने किया इनकार, ममता बनर्जी की रैली पर बोलीं – प्रदर्शन करना उनका अधिकार

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ‘सेवा मेरा सहयोग’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *