Breaking News

बंगाल की खाड़ी में लापता ‘मां काली’ ट्रॉलर, 15 मछुआरों की तलाश जारी

कोलकाता – पश्चिम बंगाल।

बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने गई ‘मां काली’ नाम की ट्रॉलर लापता हो गई है। ट्रॉलर पर सवार सभी 15 मछुआरों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। इनमें ओडिशा के बालेश्वर जिले के रबिंद्र माझी, जगन्नाथ माझी और जयराम माझी सहित तीन मछुआरे शामिल हैं, जबकि अन्य 12 पश्चिम बंगाल के निवासी हैं।

जानकारी के अनुसार, ट्रॉलर 2 जुलाई को पश्चिम बंगाल के शंकरपुर फिशिंग हार्बर से समुद्र में मछली पकड़ने के लिए निकली थी। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण खराब मौसम और ऊंची लहरों के बीच ट्रॉलर से संपर्क टूट गया।

घटना की सूचना मिलते ही दीघा और मंदारमणि मरीन पुलिस को अलर्ट किया गया। शंकरपुर फिशरमैन एंड फिश ट्रेलर्स एसोसिएशन के सचिव स्वदेश नायक ने प्रशासन, सांसद और विधायक से मछुआरों की जल्द तलाश के लिए नेवी और हेलीकॉप्टर की मदद लेने की मांग की है।

फिलहाल समुद्र में व्यापक सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रशासन ने बचाव अभियान तेज कर दिया है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी भी मछुआरे के सुरक्षित मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, लापता मछुआरों के परिजनों में गहरी चिंता का माहौल है।

About editor

Check Also

पूर्व रेलवे का खाद्य गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए कई स्टेशनों पर व्यापक औचक निरीक्षण

कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक गीतिका पांडेय के दूरदर्शी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *