Breaking News

हावड़ा की 15 वर्षीय प्रतिभाशाली राइफल शूटर रहस्यमय ढंग से लापता, परिवार और साथी खिलाड़ी चिंतित

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

हावड़ा की 15 वर्षीय प्रतिभाशाली राइफल शूटर दमयंती सेन रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। दमयंती मध्य हावड़ा के 30/2, उमाचरण भट्टाचार्य लेन की निवासी हैं।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह वह घर से दुकान पर खरीदारी करने निकली थीं, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि उन्हें आखिरी बार हावड़ा स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर देखा गया था।

दमयंती के पिता ध्रुवज्योति सेन ने बताया कि उनकी बेटी को राष्ट्रीय टीम के ट्रायल में हिस्सा लेने का अवसर मिला है और उसने राइफल शूटिंग में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। वह प्रतिदिन सुबह नियमित अभ्यास के लिए जाती थी। उन्होंने बताया कि बीती रात दमयंती जल्दी सो गई थी। उसका मोबाइल फोन भी घर पर ही था। परिवार में किसी प्रकार का विवाद या तनाव नहीं था। ऐसे में उसके अचानक लापता हो जाने की वजह समझ से परे है।

इस घटना से पूरा परिवार और उसके साथी खिलाड़ी गहरे चिंतित हैं। परिजनों ने हावड़ा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा दी है। साथ ही, सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से दमयंती की तलाश में सहयोग की अपील की गई है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है।

About editor

Check Also

बाली में कई सीपीआईएम पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़, 60-70 लोगों के बाइक सवार समूह पर आरोप

बाली – हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा के बाली इलाके में सीपीआईएम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *