हावड़ा – पश्चिम बंगाल।
भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को हावड़ा नगर निगम परिसर में झंडा फहराने को लेकर तनाव फैल गया।
संगठन का आरोप है कि जब उनके सदस्य झंडा फहराने पहुंचे, तब भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना में संगठन के दो सदस्यों के चेहरे पर चोटें आईं तथा कई महिला सदस्यों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।
सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घटना के बाद भारतीय मजदूर संघ की ओर से हावड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के स्थापना दिवस मनाने को लेकर सेकेंड ब्रिज टोल प्लाजा के पास मारपीट हुई है। इस मारपीट में छह लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात बीएमएस के कुछ सदस्य टोल प्लाजा के पास पहुंचे थे। ये सभी वहां गुरुवार को स्थापना दिवस मनाने के लिए बातचीत करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है बातचीत करने के बाद बीएमएस के सदस्यों पर हमला कर दिया गया। हमले का आरोप तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर है। घटना की खबर पाकर पुलिस पहुंची और स्थिति को काबू में किया। हावड़ा जिला भाजपा के सचिव प्रमोद सिंह ने जानकारी देते हुए बताएं कि कुछ समय से यह लोग भाजपा में जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं और उसको लेकर यहां पर तनाव की स्थिति है जबकि भाजपा ऐसे किसी संगठन का समर्थन नहीं करती।
Baat Hindustan Ki Online News Portal