Breaking News

महा ऑल इंडिया मारवाड़ी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग मंत्री श्री तपस रॉय से की शिष्टाचार भेंट

कोलकाता – पश्चिम बंगाल।

महा ऑल इंडिया मारवाड़ी फेडरेशन (MAIMF) के संस्थापक एवं महासचिव किशन किला के नेतृत्व में फेडरेशन के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बंगाल सरकार के उद्योग मंत्री तपस रॉय से शिष्टाचार भेंट कर राज्य के औद्योगिक विकास, निवेश संवर्धन तथा उद्योग-जगत में समाज बंधुओं की सक्रिय भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं विस्तृत चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल में फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल, प्रख्यात उद्योगपति अनिल विजयवर्गीय, निर्मल कुमार अग्रवाल एवं अमित केड़िया शामिल थे।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बंगाल में उद्योग एवं व्यापार के लिए उपलब्ध संभावनाओं पर चर्चा करते हुए राज्य के औद्योगिक विकास में मारवाड़ी समाज के उद्यमियों एवं निवेशकों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की इच्छा व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि उद्योग, व्यापार एवं निवेश के क्षेत्र में समाज का अनुभव और योगदान राज्य की आर्थिक प्रगति को नई गति प्रदान कर सकता है।

माननीय उद्योग मंत्री तपस रॉय ने राज्य सरकार द्वारा उद्योगों को प्रोत्साहन देने, निवेश आकर्षित करने, रोजगार सृजन तथा उद्योग-अनुकूल वातावरण विकसित करने के उद्देश्य से उठाए गए विभिन्न महत्वपूर्ण कदमों एवं नीतिगत पहलों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उद्योग जगत से पश्चिम बंगाल में निवेश बढ़ाने का आह्वान करते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उद्योगों के विकास एवं निवेशकों को हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई। दोनों पक्षों ने पश्चिम बंगाल को औद्योगिक दृष्टि से और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए भविष्य में भी निरंतर संवाद एवं सहयोग बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।

About editor

Check Also

देश विरोधी गतिविधियों के विरोध में हावड़ा से धर्मतला तक शिक्षा संस्कृति सुरक्षा मंच की विशाल रैली

हावड़ा – पश्चिम । देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए शिक्षा संस्कृति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *