Breaking News

गुरु पूर्णिमा पर बेलूड़ मठ पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार सुबह लगभग 11 बजे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी बेलूड़ मठ पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले रामकृष्ण मठ एवं मिशन के प्रेसिडेंट महाराज तथा स्वामी सुबीरानंद महाराज के निवास पर जाकर उनसे मुलाकात की।

इसके बाद मुख्यमंत्री बेलूड़ मठ के मुख्य मंदिर में पूजा-अर्चना किया। साथ ही वह मठ परिसर के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण और गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का जायजा लिए।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए बेलूड़ मठ और आसपास के पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। हावड़ा सिटी पुलिस की ओर से पूरे मठ परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया था। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की गई थी। श्रद्धालुओं के प्रवेश और आवागमन पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही थी।

उधर, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सुबह से ही बेलूड़ मठ में हजारों श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु व्यवस्थित तरीके से पूजा-अर्चना और दर्शन कर रहे थे।

बेलूड़ मठ में अपने कार्यक्रमों के समापन के बाद मुख्यमंत्री जीटी रोड के रास्ते कोलकाता के लिए रवाना हुए, ऐसी जानकारी प्रशासनिक सूत्रों से मिली है।

About editor

Check Also

CEC ज्ञानेश कुमार पर टिप्पणी से अग्निमित्र पाल ने किया इनकार, ममता बनर्जी की रैली पर बोलीं – प्रदर्शन करना उनका अधिकार

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ‘सेवा मेरा सहयोग’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *