Breaking News

ई-रिक्शा बैटरी चोरी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई!

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

हावड़ा सिटी पुलिस के संकराइल थाना पुलिस को ई-रिक्शा बैटरी चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है।

संकराइल थाना कांड संख्या 360/26 (दिनांक 24.05.2026, धारा 303(2), भारतीय न्याय संहिता) की जांच के दौरान संकराइल थाना पुलिस ने हावड़ा थाना क्षेत्र के टिकियापाड़ा इलाके में विशेष छापेमारी अभियान चलाया।

इस अभियान के दौरान टिकियापाड़ा स्थित एक परित्यक्त (खंडहर) स्थान से चोरी की गई 20 ई-रिक्शा बैटरियां बरामद की गईं।

पुलिस ने इस मामले में मुबारक अली, मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद इमरान और मोहम्मद सज्जाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

About editor

Check Also

71,204 रुपये की कफ सिरप बरामद, मुंबई मेल से संबलपुर ले जाने की थी तैयारी

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, इंडिया इनसाइड न्यूज। ●350 बोतल कफ सिरप के साथ ओडिशा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *