Breaking News

ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया एडिशनल डीसीपी गुलाम ने

संघमित्रा सक्सेना, कोलकाता – पश्चिम बंगाल।

■राज्य में शुरू हुआ रोड सेफ्टी वीक 2026

नॉर्थ 24 परगना जिला के बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत बैरकपुर ट्रेफिक गार्ड की तरफ से रोड सेफ्टी वीक 2026 आयोजित किया जा रहा है। इसका मूल लक्ष्य है लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी से परिचित करवाना। टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करना। भीड़भाड़ वाले इलाके में तथा स्कूल जहां पर है ऐसे रोड पर गाड़ी चलाते समय विशेष ध्यान रखना आदि कई विषयों पर दिशा निर्देश जारी किया जा रहा है। सचेत नागरिक ही स्मार्ट सिटी बना सकते हैं।

आपको बता दे कि डीसीपी गुलाम सरवाड़ कार्यक्रम में शामिल हुए और सभी अफसर का हौसला अफजाई किया। यात्रियों को हेलमेट पहनाकर उन्हें ट्रैफ़िक नियमों की दिशा निर्देश भी दिए।

विद्यार्थियों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से सीट एंड ड्रॉ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था। पश्चिम बंगाल सरकार की परिवहन दफ्तर की तरफ से आयोजित रोड सेफ्टी वीक 2026 की सभी प्रशंसा कर रही है।

About editor

Check Also

हावड़ा नगर निगम के पास स्थित गोलम्बर का होगा पुनर्विकास, 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने की तैयारी

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा नगर निगम और हावड़ा जिला शासक आवास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *