Breaking News

लिलुआ में दिनदहाड़े कच्ची शराब की तस्करी की कोशिश नाकाम, तीन महिलाएं पुलिस के हत्थे चढ़ीं

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

हावड़ा के लिलुआ इलाके में दिनदहाड़े कच्ची शराब की तस्करी की कोशिश को लिलुआ थाना पुलिस ने विफल कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लिलुआ झील रोड क्षेत्र से 12 पैकेटों में करीब 120 लीटर कच्ची शराब लेकर तीन महिलाएं लिलुआ के भागाड़ इलाके में सप्लाई करने जा रही थीं।

गुप्त सूचना के आधार पर लिलुआ थाना पुलिस ने अभियान चलाकर तीनों महिलाओं को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से कुल 120 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और गिरफ्तार महिलाओं को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि इस इलाके में अवैध कच्ची शराब के कारोबार से एक बड़ा गिरोह जुड़ा हो सकता है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

About editor

Check Also

बाली में कई सीपीआईएम पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़, 60-70 लोगों के बाइक सवार समूह पर आरोप

बाली – हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा के बाली इलाके में सीपीआईएम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *