Breaking News

मालदह डिजास्टर प्लान लॉन्च हुआ

–संघमित्रा सक्सेना, कोलकाता – पश्चिम बंगाल।

मालदह जिला प्रशासन ने मालदह डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान 26-27 लॉन्च की है।

मालदह जिला के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट रजनवीर सिंह कपूर ने कहा कि यह एक ऑपरेशनल गाइड है। आपातकालीन स्थिति में यह प्लान पीड़ितों को जरूरी परिसेवा देने के लिए बनाई गई है।

मालदह जिला के सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (आईपीएस) अनुपम सिंह ने कहा कि आपातकालीन स्थिति में ट्रैफिक मैनेजमेंट, पीड़ित इलाके से लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचना, रिलीफ कैंप का व्यवस्था करना तथा लॉ एंड ऑर्डर में श्रृंखला बनाएं रखना सहित सारे विषय पर सभी जरूरी सहायता प्रदान किया जाएगा। इस संदर्भ में उन्होंने और भी कहा कि आपातकालीन स्थिति में सब को एकसाथ मिलकर काम करना होगा।

●क्या हैं डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान?

यह प्लान स्थानीय ब्लॉक और म्युनिसिपालिटी द्वारा किया जाएगा। बाढ़ से पीड़ित इलाका तथा नदी तटीय क्षेत्रों में सॉयल इरोजन तथा जल जमाव जैसी समस्या पर आपातकालीन स्थिति में काम करना। जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।

●मालदह डिजास्टर प्लान 2026-27 लक्ष्य

•आपदा से पीड़ित इलाके को चिन्हित करना।

•पीड़ित इलाके में पॉपुलेशन का ध्यान रखना।

•कंट्रोल रूम तथा क्विक रेस्पांस टीम आपके सेवा में तैयार रखना।

•बाढ़ पीड़ितों के लिए शेल्टर तैयार रखना।

•रिलिफ कैंप, बोट, व्हीकल, मेडिकल सपोर्ट, पीने का पानी तथा रिलिफ मैटिरियल की सुविधा प्रदान करना।

About editor

Check Also

उत्तरपाड़ा में चंदननगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साढ़े 12 लाख रुपये और 1 किलो 531 ग्राम सोना बरामद; 2 गिरफ्तार

उत्तरपाड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट को एक बार फिर बड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *