Breaking News

बीजेएमटीयूसी: हनुमंत साहू को मध्य प्रदेश एवं ओडिशा राज्य का प्रभारी नियुक्त किया गया

नई दिल्ली।

मंगलवार, 4 अगस्त को राष्ट्रीय नेतृत्व – भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल द्वारा हनुमंत साहू (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़) को मध्य प्रदेश एवं ओडिशा राज्य का “प्रभारी” नियुक्त किया गया है।

श्री शाहू ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं समस्त मजदूर साथियों का आशीर्वाद एवं स्नेह प्राप्त हुआ, इसके लिए कोटि-कोटि धन्यवाद। मैं मध्य प्रदेश और उड़ीसा के मजदूरों के हक, सम्मान और अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करूंगा।

About editor

Check Also

ज्ञानेश कुमार के समर्थन में हावड़ा में अभिनव भारत की रैली, कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ पुतला दहन

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *