Breaking News

हावड़ा सिटी पुलिस ने मॉडलिंग के नाम पर नाबालिग लड़कियों को ब्लैकमेल करने वाले बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

हावड़ा सिटी पुलिस के डिटेक्टिव विभाग ने एक नाबालिग लड़की को मॉडलिंग फोटोशूट के नाम पर ब्लैकमेल और उगाही के मामले की जांच करते हुए एक बड़े अपराध गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में अब तक एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हावड़ा सिटी पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (डिटेक्टिव विभाग) राहुल मिश्रा ने बताया कि बारुईपुर निवासी अतनु अगुआन उर्फ जीतू चक्रवर्ती अपनी गर्लफ्रेंड सोनाली कोयाल के जरिए फेसबुक पर कम उम्र की लड़कियों को मॉडलिंग फोटोशूट का झांसा देता था। इसके बाद अतनु और उसके साथी लड़कियों को विभिन्न होटलों में ले जाकर उनकी आपत्तिजनक एवं निर्वस्त्र तस्वीरें खींचते थे।

बाद में उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़िताओं को ब्लैकमेल किया जाता था। उनसे कई किश्तों में भारी रकम के साथ-साथ सोने-चांदी के आभूषण भी वसूले जाते थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने इस तरह लाखों रुपये की उगाही की।

कुछ दिन पहले एक नाबालिग लड़की ने हावड़ा सिटी पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। उसी शिकायत की जांच के दौरान पुलिस इस बड़े गिरोह तक पहुंची।

पुलिस ने इस मामले में गिरोह के सरगना अतनु अगुआन उर्फ जीतू चक्रवर्ती, उसकी गर्लफ्रेंड सोनाली कोयाल, राकेश मंडल, राजीब मंडल और राजेश पात्र को गिरफ्तार किया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह के सदस्य नाबालिग लड़कियों को फोटोशूट के बहाने होटलों में ले जाते थे, उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींचते थे और कई पीड़िताओं के साथ ब्लैकमेल करने के अलावा दुष्कर्म भी किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो (POCSO), दुष्कर्म, उगाही और ब्लैकमेल समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। अब तक इस गिरोह की 9 नाबालिग लड़कियों के शिकार होने की पुष्टि हुई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

About editor

Check Also

हावड़ा में राष्ट्रीय महिला आयोग की जनसुनवाई, बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्या मामले पर बोलीं अध्यक्ष विजया रहाटकर

हावड़ा – पश्चिम बंगाल। बारुईपुर की नाबालिग दुष्कर्म एवं हत्या मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *