Breaking News

मंत्री के दौरे के 24 घंटे के भीतर उलुबेरिया नगरपालिका में इस्तीफों की झड़ी, चेयरमैन अभय दास समेत 9 पार्षदों ने छोड़ा पद

उलुबेरिया, हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

सोमवार को उलुबेरिया नगरपालिका पहुंचे राज्य के नगर एवं शहरी विकास विभाग के राज्य मंत्री उमेश राय ने नगरपालिका के कामकाज को लेकर असंतोष जताया था। मंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत भी दिए थे। मंत्री के दौरे के 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए कि उलुबेरिया नगरपालिका के चेयरमैन पद से 27 नंबर वार्ड के पार्षद अभय दास ने इस्तीफा दे दिया।

मंगलवार रात अभय दास ने उलुबेरिया के अनुमंडलाधिकारी के पास अपना इस्तीफा सौंपा। उनके साथ नगरपालिका के जल विभाग के चेयरमैन-इन-काउंसिल तथा 32 नंबर वार्ड के पार्षद अकबर शेख ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

अभय दास ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से इस्तीफा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके पीछे किसी तरह का राजनीतिक दबाव या कोई अन्य कारण नहीं है।

अभय दास के अनुसार, मंगलवार को उनके साथ नगरपालिका के कुल 9 पार्षदों ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दिया है। इनमें 3 नंबर वार्ड के पार्षद सुमन सापुई, 5 नंबर वार्ड की पार्षद स्वप्ना सेन, 7 नंबर वार्ड के पार्षद हाफिजुर रहमान, 13 नंबर वार्ड की पार्षद सौमी राय, 18 नंबर वार्ड के पार्षद प्रवीण मन्ना, 23 नंबर वार्ड की पार्षद तान्वी निजाम मोल्ला, 24 नंबर वार्ड के पार्षद शेख हाशिबुर रहमान और 28 नंबर वार्ड के पार्षद समीरुद्दीन मोल्ला शामिल हैं।

अभय दास ने दावा किया कि बुधवार को नगरपालिका के कुछ और पार्षद भी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

गौरतलब है कि अभय दास ने 17 मार्च 2022 को उलुबेरिया नगरपालिका के चेयरमैन पद की शपथ ली थी।

About editor

Check Also

सत्ता में आने के तीन महीने के भीतर ही भाजपा में गुटबाजी!

हावड़ा – पश्चिम बंगाल। ●शालीमार में दुकान कब्जे को लेकर दो गुटों में मारपीट, मंडल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *