Breaking News

बारिश में बदहाल बस स्टैंड, जलजमाव के कारण यात्रियों को परेशानी; सड़क पर बस का इंतजार करने को मजबूर लोग

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

हावड़ा के गोलाबाड़ी थाना अंतर्गत सीईएससी जोनल कार्यालय के नजदीक स्थित 24 ए नंबर बस स्टैंड की स्थिति इन दिनों बदहाल बनी हुई है। खासकर बारिश के दौरान यहां जलजमाव और अन्य अव्यवस्थाओं के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश होते ही बस स्टैंड परिसर में पानी जमा हो जाता है। इसके कारण यात्रियों के लिए बस में चढ़ना-उतरना तक मुश्किल हो जाता है। कई बार यात्री बस स्टैंड के बजाय सड़क पर खड़े होकर बस का इंतजार करने को मजबूर होते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

जलजमाव के कारण बस चालकों और कंडक्टरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बसों को स्टैंड में निर्धारित स्थान पर खड़ा करने में दिक्कत होती है, जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है।

यात्रियों का कहना है कि यह बस स्टैंड आम जनता की सुविधा के लिए बनाया गया है, लेकिन बरसात के दिनों में इसकी स्थिति बेहद दयनीय हो जाती है। लंबे समय से चली आ रही समस्या के बावजूद इसका स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।

स्थानीय यात्रियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि बस स्टैंड परिसर की साफ-सफाई, जल निकासी और मरम्मत की व्यवस्था तत्काल की जाए, ताकि बरसात के दिनों में भी यात्रियों को सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा मिल सके। जबकि इस बस स्टैंड से महज 500 से 800 मीटर की दूरी पर माननीय मंत्री उमेश राय जी का घर है इसके बावजूद इस बस स्टैंड की दैनिक अवस्था में कोई सुधार अब तक देखने को नहीं मिला।

About editor

Check Also

CEC ज्ञानेश कुमार पर टिप्पणी से अग्निमित्र पाल ने किया इनकार, ममता बनर्जी की रैली पर बोलीं – प्रदर्शन करना उनका अधिकार

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ‘सेवा मेरा सहयोग’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *