हावड़ा – पश्चिम बंगाल।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् गीत के कथित अपमान को लेकर रविवार को हावड़ा जिला भाजपा की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। हावड़ा मैदान मेट्रो चैनल के समीप भाजपा समर्थकों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और सोनिया गांधी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि राष्ट्रभक्ति से जुड़े वंदे मातरम् जैसे सम्मानित गीत का अपमान देश की भावनाओं का अपमान है।
प्रदर्शन के कारण इलाके में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित किया गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस घटना के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
Baat Hindustan Ki Online News Portal