Breaking News

कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एयर ट्रैफिक कंट्रोल भवन की तीसरी मंजिल पर आज तड़के आग लगने की घटना

कोलकाता – पश्चिम बंगाल।

कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) भवन की तीसरी मंजिल पर आज तड़के आग लगने की घटना हुई। वहीं दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

हालांकि आग लगने के सही कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग के प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती है।

प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि 15 अगस्त के अवसर पर लगाई गई रोशनी और सजावटी लाइटों के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लगी।

फिलहाल नुकसान की सही मात्रा का आकलन नहीं हो पाया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

About editor

Check Also

CEC ज्ञानेश कुमार पर टिप्पणी से अग्निमित्र पाल ने किया इनकार, ममता बनर्जी की रैली पर बोलीं – प्रदर्शन करना उनका अधिकार

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। ‘सेवा मेरा सहयोग’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *