Breaking News

लगातार बारिश के बीच जोड़ाबागान में पुराना मकान ढहा, एक व्यक्ति की मौत

कोलकाता – पश्चिम बंगाल।

लगातार हो रही बारिश के बीच कोलकाता के जोड़ाबागान इलाके में एक पुराने मकान का एक हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह घटना आज सुबह करीब 5 बजे हुई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचा। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राथमिक तौर पर लगातार बारिश के कारण पुराने और जर्जर मकान का हिस्सा कमजोर होकर गिरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

About editor

Check Also

बामुनआरी में सोलर पावर पॉइंट का उद्घाटन, मंत्री उमेश राय ने कहा – शुरू हो चुकी है ऊर्जा क्रांति

–पुष्पा शाव, बामुनआरी – हुगली – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हुगली के बामुनआरी में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *