Breaking News

टीटागढ़ में तृणमूल नेता विष्णु सिंह गिरफ्तार, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे

–पुष्पा शाव, टीटागढ़ – पश्चिम बंगाल।

टीटागढ़ में तृणमूल कांग्रेस के नेता विष्णु सिंह की गिरफ्तारी के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। गिरफ्तारी के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए गए।

वीडियो में पुलिस की मौजूदगी के बीच एक व्यक्ति को भीड़ के बीच से ले जाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने विरोध जताते हुए नारेबाजी की। स्थिति को संभालने के लिए पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे।

विष्णु सिंह की गिरफ्तारी किस मामले में हुई और पुलिस ने उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की है, इसे लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है। मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी बढ़ने की संभावना है।

About editor

Check Also

बामुनआरी में सोलर पावर पॉइंट का उद्घाटन, मंत्री उमेश राय ने कहा – शुरू हो चुकी है ऊर्जा क्रांति

–पुष्पा शाव, बामुनआरी – हुगली – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हुगली के बामुनआरी में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *