Breaking News

बाढ़ प्रभावित सबंग का मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने किया हवाई सर्वेक्षण

पश्चिम मेदिनीपुर – पश्चिम बंगाल।

पश्चिम बंगाल में लगातार बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसी बीच मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बाढ़ प्रभावित सबंग इलाके का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

हवाई सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ के पानी से प्रभावित गांवों, जलभराव वाले इलाकों और लोगों की स्थिति को देखा। इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की तथा प्रभावित लोगों तक जरूरी सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।

बताया जा रहा है कि सबंग और आसपास के करीब पांच से छह ग्राम पंचायत क्षेत्रों में लगभग 50 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित होकर फंसे हुए हैं। वहीं करीब 3,200 घरों को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री ने क्षतिग्रस्त मकानों के लिए प्रति घर 30 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

बाढ़ के दौरान दो लोगों की मौत की भी जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 9-9 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। प्रशासन को राहत सामग्री, पेयजल और जरूरी सहायता प्रभावित लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

About editor

Check Also

चोर के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार; लिलुआ थाना इलाके में सनसनी

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, इंडिया इनसाइड न्यूज। लिलुआ थाना संलग्न इलाके में चोर होने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *