Breaking News

हावड़ा के पूर्व पार्षद और अरूप राय के करीबी शैलेश राय गाजीपुर से गिरफ्तार

हावड़ा – पश्चिम बंगाल।

हावड़ा नगर निगम के 29 नंबर वार्ड के पूर्व पार्षद और पूर्व मंत्री अरूप राय के करीबी माने जाने वाले शैलेश राय को हावड़ा सिटी पुलिस के गुप्तचर विभाग ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शैलेश राय के खिलाफ हावड़ा में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गुप्त सूचना के आधार पर हावड़ा सिटी पुलिस के गुप्तचर विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए गाजीपुर में शैलेश राय का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे हावड़ा लेकर आई है।

पुलिस अब दर्ज मामलों और शैलेश राय की कथित संलिप्तता को लेकर उससे पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

About editor

Check Also

घुसूड़ी में शहीद भगत सिंह का जन्म दिवस मनाया गया

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। 28 सितम्बर 1907 को भारत के एक महान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *