Breaking News

डीपीएल टाउनशिप में तनाव के बाद रणक्षेत्र जैसे हालात, पूर्व तृणमूल पार्षद के घर का घेराव; पुलिस का लाठीचार्ज और आंसू गैस

दुर्गापुर – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित डीपीएल टाउनशिप इलाके में तनाव के बाद स्थिति अचानक बिगड़ गई और देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। उत्तेजित लोगों की भीड़ ने पूर्व तृणमूल पार्षद शशांक शेखर मंडल के घर का घेराव कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, स्थिति लगातार बिगड़ती देख पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज किया।

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। पुलिस कार्रवाई के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

स्थिति को देखते हुए डीपीएल टाउनशिप में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और इलाके में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। घटना के कारणों और पूरे विवाद की विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है।

About editor

Check Also

हावड़ा नगर निगम के पास स्थित गोलम्बर का होगा पुनर्विकास, 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने की तैयारी

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा नगर निगम और हावड़ा जिला शासक आवास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *