Breaking News

बर्दवान-आरामबाग राज्य सड़क पर भीषण हादसा, बाइक सवार की मौत

बर्दवान/पानागढ़ – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

बर्दवान-आरामबाग राज्य सड़क पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा बादुलिया बाजार मोड़ के पास सिंटिया-कैनालपुल इलाके में हुआ।

जानकारी के मुताबिक, बर्दवान की ओर जा रहे एक डंपर और आरामबाग की ओर जा रही बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही रायना थाना क्षेत्र के शेहराबाजार आउटपोस्ट की पुलिस और शेहराबाजार ट्रैफिक गार्ड की टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को तत्काल इलाज के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान पूर्व बर्दवान जिले के रायना थाना क्षेत्र के बहारमपुर गांव निवासी शेख प्रिंस के रूप में हुई है।

हादसे के बाद पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है।

हादसे की खबर फैलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और यातायात सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।

About editor

Check Also

हावड़ा नगर निगम के पास स्थित गोलम्बर का होगा पुनर्विकास, 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने की तैयारी

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा नगर निगम और हावड़ा जिला शासक आवास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *