Breaking News

फूड सेफ्टी ड्राइव के दौरान भयानक सच सामने आया

मालदाह – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

मालदा में फूड सेफ्टी एनफोर्समेंट ड्राइव के दौरान सड़ा हुआ सामान, फूड कलर का जरूरत से ज्यादा प्रयोग और अनहाइजीनिक तरीके से खाना बनाकर सार्वजनिक तौर पर उसको बेचना, जैसे कई अपराधीक मामला सामने आया है।

बता दें कि इंस्पेक्शन के दौरान फूड सेफ्टी एनफोर्समेंट ड्राइव के सदस्य ने खाद्य सामग्री का नमूना इकट्ठा किया। इकट्ठा किया खाद्य सामग्री को लैब में परीक्षा के लिए भेजा गया। फूड सेफ्टी और स्टैंडर्ड एक्ट्स के तहत दोषी पाए गए व्यापारियों के ऊपर कानूनी कार्रवाई होगी।

इस विषय पर मालदा के जिला मजिस्ट्रेट रजनवीर सिंह कपूर (आईएएस) ने कहा कि लोगों की स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा, दोनों ही हम लोगों के लिए प्राइम कर्तव्य है।

वहीं एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अनिरुद्ध नंदी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

About editor

Check Also

हावड़ा नगर निगम के पास स्थित गोलम्बर का होगा पुनर्विकास, 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने की तैयारी

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा नगर निगम और हावड़ा जिला शासक आवास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *