Breaking News

बालिचक में रेलवे लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 52 तीन दिनों के लिए बंद, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

खड़गपुर – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

बालिचक स्टेशन के पास रोड ओवर ब्रिज (ROB) के निर्माण से संबंधित रेलवे इंजीनियरिंग एवं रखरखाव कार्य के मद्देनजर खड़गपुर मंडल ने रेलवे लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 52 को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है। यह लेवल क्रॉसिंग डुआन और बालिचक के बीच किलोमीटर 90/21-23 पर स्थित है।

रेलवे के अनुसार, गेट नंबर 52 को 18 सितंबर 2026 की शाम 6 बजे से 21 सितंबर 2026 की सुबह 6 बजे तक कुल 60 घंटे के लिए सड़क यातायात के लिए बंद रखा जाएगा। इस अवधि में सुरक्षा के मद्देनजर उक्त लेवल क्रॉसिंग से सभी प्रकार के वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

यह कार्य बालिचक के लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 52 के पास रोड ओवर ब्रिज के लिए स्टील गर्डर लॉन्च करने के सिलसिले में किया जा रहा है। कार्य पूरा होने और सक्षम रेलवे प्राधिकरण से अनुमति मिलने के बाद गेट को सामान्य सड़क यातायात के लिए फिर से खोल दिया जाएगा।

●19 से 21 सितंबर के बीच ट्रेनों पर असर

स्टील गर्डर लॉन्चिंग कार्य के कारण 19 से 21 सितंबर 2026 के बीच कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

●रद्द रहने वाली ट्रेनें:

– 12837/12838 हावड़ा-पुरी-हावड़ा एक्सप्रेस — 19 सितंबर

– 18005/18006 हावड़ा-जगदलपुर-हावड़ा संबलेश्वरी एक्सप्रेस — 19 सितंबर

– 18615/18616 हावड़ा-हटिया-हावड़ा क्रिया योग एक्सप्रेस — 19 सितंबर

– 18011/18012 हावड़ा-चक्रधरपुर-हावड़ा एक्सप्रेस — 19 सितंबर

– 18013/18014 हावड़ा-बोकारो स्टील सिटी-हावड़ा एक्सप्रेस — 19 सितंबर

– 22890 पुरी-दीघा एक्सप्रेस — 19 सितंबर

– 22889 दीघा-पुरी एक्सप्रेस — 20 सितंबर

– 38725 हावड़ा-खड़गपुर लोकल — 19 सितंबर

– 38801 हावड़ा-मिदनापुर लोकल — 20 सितंबर

– 38803 हावड़ा-मिदनापुर लोकल — 20 सितंबर

– 38702 खड़गपुर-हावड़ा लोकल — 20 सितंबर

– 38704 खड़गपुर-हावड़ा लोकल — 20 सितंबर

– 38705 हावड़ा-खड़गपुर लोकल — 20 सितंबर

– 38706 खड़गपुर-हावड़ा लोकल — 20 सितंबर

– 38802 मिदनापुर-हावड़ा लोकल — 20 सितंबर

●इन ट्रेनों के समय में बदलाव

– 12101 एलटीटी-एसएचएम एक्सप्रेस — 18 सितंबर को एलटीटी से 6 घंटे देरी से रवाना होगी।

– 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस — 18 सितंबर को पुणे से 5 घंटे देरी से रवाना होगी।

– 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल — 18 सितंबर को सीएसएमटी से 3 घंटे देरी से रवाना होगी।

– 12949 पोरबंदर-संतरागाछी एक्सप्रेस — 18 सितंबर को पोरबंदर से 3 घंटे देरी से रवाना होगी।

– 18410 पुरी-हावड़ा एक्सप्रेस — 19 सितंबर को पुरी से 2 घंटे देरी से रवाना होगी।

– 38804 मिदनापुर-हावड़ा लोकल — 20 सितंबर को मिदनापुर से 1 घंटे देरी से रवाना होगी।

– 38806 मिदनापुर-हावड़ा लोकल — 20 सितंबर को मिदनापुर से 1 घंटे देरी से रवाना होगी।

●दो ट्रेनों के मार्ग में बदलाव

– 22502 टीएनएसके-एसएमवीबी एक्सप्रेस और 22504 डीबीआरजी-कैप एक्सप्रेस — 18 सितंबर से यात्रा के दौरान बर्दवान (BWN)-आसनसोल (ASN)-आद्रा (ADRA)-मिदनापुर (MDN)-हिजली (HIJ) मार्ग से डायवर्ट की जाएंगी।

– 15643 पुरी-कामाख्या एक्सप्रेस — 19 सितंबर से यात्रा के दौरान हिजली-मिदनापुर-आद्रा-आसनसोल-हावड़ा मार्ग से डायवर्ट की जाएगी।

About editor

Check Also

मानव तस्करी का पर्दाफाश, मोहनपुर पीएस की बड़ी सफलता

–संघमित्रा सक्सेना, कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। घटना मोहनपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *