Breaking News

बाली में कई सीपीआईएम पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़, 60-70 लोगों के बाइक सवार समूह पर आरोप

बाली – हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

हावड़ा के बाली इलाके में सीपीआईएम के एकाधिक पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ किए जाने का आरोप सामने आया है। बाली पंचाननतला रोड स्थित बाली दीवानगाजी जोनल पार्टी कार्यालय, बेलूड़ स्टेशन रोड स्थित पार्टी कार्यालय समेत कई अन्य कार्यालयों में कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई।

बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे 60 से 70 लोगों का एक समूह मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचा और पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ की। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बताया जा रहा है। हालांकि, कथित तौर पर डर के कारण स्थानीय लोग कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को बाली खाल के समीप पंचाननतला इलाके में सीपीआईएम नेता दीपशिता धर का एक पार्टी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में उनके संबोधन के बाद ही बाली के विभिन्न इलाकों में तोड़फोड़ की घटनाएं होने का दावा किया जा रहा है।

सीपीआईएम ने इस घटना को लेकर सीधे तौर पर भाजपा पर आरोप लगाया है। वहीं, भाजपा ने सीपीआईएम के आरोपों को खारिज करते हुए अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों से इनकार किया है। घटना को लेकर इलाके में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है।

About editor

Check Also

हावड़ा नगर निगम के पास स्थित गोलम्बर का होगा पुनर्विकास, 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने की तैयारी

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा नगर निगम और हावड़ा जिला शासक आवास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *