Breaking News

मानव तस्करी का पर्दाफाश, मोहनपुर पीएस की बड़ी सफलता

–संघमित्रा सक्सेना, कोलकाता – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

घटना मोहनपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत इलाके की है जहां तीन नाबालिक बच्चियों का उद्धार करते हुए मानव तस्करी का पर्दाफाश किया गया। ज्ञात हो कि बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत मोहनपुर पुलिस स्टेशन के पास उपर्युक्त घटना संबंधी इनफॉरमेशन था। अमल करते हुए मोहनपुर पुलिस स्टेशन के ओसी, टुटल विश्वास (एसीपी) के साथ स्थानीय स्वीट ड्रीम होटल में अभियान चलाया। इस रेड के दौरान तीन नाबालिक बच्ची और तीन पुरुष को गिरफ्तार किया गया।

●जानकारी के मुताबिक

दोषियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के अनुसार, धारा 3/4/5/6/7/9 इम्मोर्टल ट्रेफिक प्रीवेंशन एक्ट 1956 एवं धारा 4/17 प्रोटेक्शन ऑफ़ चाइल्ड फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस एक्ट के अनुसार केस दर्ज किया गया है।

About editor

Check Also

हावड़ा नगर निगम के पास स्थित गोलम्बर का होगा पुनर्विकास, 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने की तैयारी

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। हावड़ा नगर निगम और हावड़ा जिला शासक आवास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *