Breaking News

धुलागढ़ शिवतला में स्वर्ण कारोबारी से छिनतई, माथे पर बंदूक सटाकर बैग लेकर फरार हुए तीन बदमाश

हावड़ा – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की।

धुलागढ़ के शिवतला इलाके में एक स्वर्ण कारोबारी से छिनतई की घटना सामने आई है। पीड़ित कारोबारी का नाम तारक मन्ना बताया गया है।

आरोप है कि दुकान बंद कर घर लौटने के दौरान धुलागढ़ शिवतला पोस्ट ऑफिस के पास घर में प्रवेश करते समय बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने उनके माथे पर आग्नेयास्त्र सटाकर बैग छीन लिया और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों बदमाशों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना की सत्यता की भी जांच की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सांकराइल थाने की पुलिस के साथ-साथ खुफिया विभाग के अधिकारी भी मामले की जांच में जुट गए हैं।

About editor

Check Also

ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत आरपीएफ ने 16 नाबालिग लड़कों को बचाया

खड़गपुर – पश्चिम बंगाल, बात हिन्दुस्तान की। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के खड़गपुर मंडल ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *